डेस्क- पाकिस्तान में कराची की एक अदालत में भारतीय फिल्म ‘धुरंधर’ के खिलाफ शुक्रवार को एक याचिका दायर की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि फिल्म में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की तस्वीरों, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के झंडे और पार्टी रैलियों के फुटेज का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है।
इसके साथ ही फिल्म पर पीपीपी को आतंकवाद का समर्थन करने वाली पार्टी के रूप में दिखाने का भी आरोप लगाया गया है। यह याचिका पीपीपी के कार्यकर्ता मोहम्मद आमिर ने कराची के डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट (साउथ) में दाखिल की है।
याचिका में मांग की गई है कि फिल्म के निर्देशक, निर्माता, कलाकार और फिल्म के प्रचार व निर्माण से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
याचिका में फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह समेत अन्य कलाकार संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेनी, निर्देशक आदित्य धर, निर्माता लोकेश धर और ज्योति किशोर देशपांडे के नाम शामिल हैं।
याचिकाकर्ता के अनुसार, फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर में बेनजीर भुट्टो की तस्वीरों और PPP से जुड़े दृश्य बिना किसी कानूनी अनुमति के दिखाए गए हैं। याचिका में यह भी कहा गया है कि फिल्म में PPP को आतंकियों के प्रति सहानुभूति रखने वाली पार्टी के रूप में पेश किया गया है।
साथ ही कराची के लियारी इलाके को ‘आतंकियों का युद्ध क्षेत्र’ बताया गया है, जो याचिकाकर्ता के मुताबिक मानहानिकारक, भ्रामक और पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








