पटना- बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में पाटलिपुत्र सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है.
शुक्रवार सुबह से भवेश कुमार सिंह के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई. कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के आधार पर की जा रही है.
EOU के शुरुआती आकलन के अनुसार भवेश कुमार सिंह ने वैध आय के मुकाबले करीब 60 फीसदी अधिक अवैध संपत्ति इकट्ठा की है. जांच में यह संकेत मिले हैं कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार और अवैध साधनों से करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई. इसी आधार पर उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्रवाई के दौरान टीम बैंक खाते, संपत्ति के कागजात, निवेश सहित कई दस्तावेजों की जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, EOU को लंबे समय से भवेश कुमार की संपत्ति में असामान्य वृद्धि की जानकारी मिल रही थी.
जांच अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान अलग-अलग एंगल से उनकी संपत्ति की जांच की जा रही है जिसमें जमीन, मकान, निवेश और चल-अचल संपत्ति शामिल है.








