रांची- शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कोविड वैक्सीन, इंडिगो संकट, दिल्ली ब्लास्ट, घुसपैठ और देश की लचर अर्थव्यवस्था का हवाला देकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल कटौती का नया रूप चल रहा है, इसमें पैसा काटेंगे उसमें पैसा काटेंगे. वोटर लिस्ट से आपका नाम काटेंगे, वोट काटेंगे, आपका राशन काटेंगे, बिजली काटेंगे और आपका घर तोड़ेंगे. यही सब चीजें आजकल चल रही हैं. देश को इन्ही सब चीजों में उलझा रखा है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहा कि 2014 से आज तक के कार्यकाल में कभी मंदिर तो कभी मस्जिद, कभी रेल तो कभी हवाई जहाज दुर्घटना. लाखों लोग मर रहे हैं. ना जाने किस नक्षत्र में राजपाट संभाला है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि यह लोग अलग-अलग राज्यों में जाकर उल्टी- सीधी बातें करते हैं. जहर उगलते हैं और कहते हैं कि यहां घुसपैठिए हैं वहा घुसपैठिए हैं.
उन्होंने कहा कि आखिर बॉर्डर का जिम्मा किसका है, बॉर्डर तो भारत सरकार के जिम्मे है. आज लोग आते हैं तो पहचाने नहीं जाते हैं. अगर पहचाने भी जाते हैं तो क्या करते हैं इनका जवाब इस पर नहीं है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि चांदनी चौक पर इतना बड़ा बम ब्लास्ट हुआ, उसमें प्रयोग होने वाला केमिकल तीन- चार महीने पहले से इकट्ठा किया जा रहा था. इतना बड़ा अवैध स्टोरेज हो रहा है उसको क्यों नहीं रोका गया. तो क्या चांदनी चौक की घटना का इंतजार हो रहा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा बल सबसे अधिक आज आदिवासी इलाकों में है, जंगलों में है. क्योंकि इन जंगलों को उजाड़ना है और उनको अपने मित्रों को देना है. उन्होंने कहा कि हर जगह आदिवासियों को उजाड़ा जा रहा है. लोग आक्रोशित हो रहे हैं. आज बॉर्डर पर कम देश में अधिक युद्ध चल रहा है.








