जामताड़ा- वकीलों ने जामताड़ा एसडीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीओ कार्यशैली में सुधार लाएं, अन्यथा एसडीओ कोर्ट का बहिष्कार किया जाएगा. अधिवक्ताओं ने एसडीओ पर मनमानी करने का आरोप लगाया है.
जामताड़ा कोर्ट के अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीओ मनमानी करते हैं उनके आवेदनों पर समय पर सुनवाई नहीं करते हैं. इस कारण आदेश समय पर पारित नहीं हो पाता है.
वहीं यदि आदेश पारित हो भी जाता है तो दो-चार महीने बाद जानकारी दी जाती है. साथ ही मिस पिटीशन में भी कोई कार्रवाई नहीं होती है. इस कारण अधिवक्ताओं के साथ-साथ मुवक्किलों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, अधिवक्ताओं ने जिला अधिवक्ता संघ में लिखित रूप से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है. जिस पर जिला अधिवक्ता संघ ने बैठक कर एसडीओ के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर शिकायत में सुधार लाने और ऐसा नहीं करने पर एसडीओ कोर्ट का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने का फैसला लिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








