डेस्क- अरुणाचल प्रदेश के अनजॉ जिले के हयुलियांग इलाके में एक ट्रक 1000 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर और क्लीनर समेत 21 की मौत हो गई। बचाव दल को 18 शव मिल चुके हैं। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे जा चुके हैं.
बाकी जिंदगियां बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मरने वाले सभी लोग असम के तिनसुकिया निवासी बताए जा रहे हैं, जो मेहनत मजदूर करके अपनी रोजी-रोटी चलाते थे.
यह हादसा 9 दिसंबर का है। जानकारी गुरुवार को सामने आई। हादसे में एक व्यक्ति जीवित बचा था, जो दो दिन तक पैदल चलकर किसी तरह आर्मी कैंप पहुंचा। इसके बाद आज सुबह आर्मी के बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंचीं। दर्दनाक हादसे में चमत्कारिक रूप से जिंदा बचे इकलौते शख्स की कहानी सुन सभी चौंक गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ट्रक खाई में घनी झाड़ियों में फंसा हुआ था, जिससे यह दूर से नजर नहीं आ रहा था। बचाव टीमों को 18 शव मिल चुके हैं, जिन्हें बेले रोप्स की मदद से ऊपर लाया जा रहा है। मौके पर बचाव टीमें, मेडिकल टीमें, GREF प्रतिनिधि, स्थानीय पुलिस और NDRF की टीमें मौजूद हैं।








