पटना- सूचना के अधिकार कानून के तहत जानकारी सामने आई है कि बिहार और केन्द्र सरकार के कुछ नेता एक साथ वेतन और पेंशन ले रहे हैं. जिसमें उपेन्द्र कुशवाहा का नाम भी शामिल है. विवाद बढ़ा तो उपेन्द्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया के माध्यम से सफाई दी और सभी आरोपों को झूठा बताया है.
राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने सफाई देते हुए इस खबर को बेबुनियाद और तथ्यों से परे बताया हैं. कुशवाहा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मेरे बारे में तथ्यहिन खबरें प्रकाशित की जा रही हैं.
उपेन्द्र कुशवाहा ने सफाई में कहा कि, बिहार विधानसभा व विधान परिषद के कुछ पूर्व सदस्यों के द्वारा पेंशन लेने के बारे मीडिया में अत्यंत ही बेबुनियाद और तथ्य से परे खबरें प्रकाशित और प्रसारित की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कुशवाहा ने आगे कहा कि, उक्त पत्र में पेंशन शुरू किए जाने की तारीख बताई गई है. तब से लेकर अबतक कब, किसने और कितनी पेंशन की राशि ली, इसका कोई ब्योरा नहीं दिया गया है.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, जाहिर है आज मैं राज्यसभा का सदस्य हूं और राज्यसभा से वेतन ले रहा हूं. विधानसभा व विधानपरिषद से पेंशन नहीं ले रहा हूं. प्रावधान भी यही है कि आप एक साथ किसी सदन का वेतन और किसी से पेंशन नहीं ले सकते हैं. इस नियम का मैं भी शत-प्रतिशत पालन कर रहा हूं.








