मुजफ्फरपुर- बिहार के मुजफ्फरपुर में धर्मपुर चौक के पास आरजेडी नेता की हत्या की गई है. सोमवार सुबह बाइक सवार अपराधियों ने RJD युवा मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष मंटू साह (35) की गोली मारकर हत्या कर दी.
सीने में तीन गोलियां लगने से मंटू साह की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश में शव उठाने से इंकार कर दिया. करीब 4 घंटे तक पुलिस ने समझाया, तब जाकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. मौके से 3 खोखे बरामद किए गए हैं.
मृतक मंटू साह धर्मपुर निवासी था और ठेकेदारी का काम करता था. परिजनों ने उसके दोस्त रमेश राय पर हत्या का शक जताया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रमेश ने ही हत्या की साजिश रची है. इधर पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुट गई है. हालांकि अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह रमेश ही बाइक से मंटू को घर से बुलाकर ले गया था. इसके बाद करीब 3 किमी दूर अस्तलाकपुर गांव में पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने मंटू को घेरकर गोली मार दी. परिजन सवाल उठा रहे हैं कि यदि लूट या आपसी विवाद का मामला होता तो रमेश को क्यों नहीं मारा गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.








