पटना- बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है.13 जिलों के डीएम बदले गए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी किया है.
औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकान्त शास्त्री को बेगूसराय का डीएम बनाया गया है. मधेपुरा के डीएम तरनजोत सिंह को स्थानांतरित कर पश्चिम चम्पारण, बेतिया का डीएम बनाया गया है.
शिवहर के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को सिवान का डीएम नियुक्त किया गया है. अरवल की डीएम अभिलाषा शर्मा औरंगाबाद का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी को कटिहार जिला पदाधिकारी बनाया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आईएएस प्रतिभा रानी को शिवहर का जिला पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव को सारण (छपरा) का जिला पदाधिकारी बनाया गया है. खान एवं भू-तत्व विभाग के निदेशक विनोद दूहन को अररिया का डीएम बनाया गया है.
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक अभिषेक रंजन को मधेपुरा का जिला पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. आईएएस शेखर आनन्द को शेखपुरा का डीएम नियुक्त किया गया है. ऊर्जा विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी अमृषा बैस को अरवल का डीएम नियुक्त किया गया है.
शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा विभाग की निदेशक साहिला बक्सर का डीएम नियुक्त किया गया है. कृषि विभाग के निदेशक नितिन कुमार सिंह को कैमूर (भभुआ) का नया जिला पदाधिकारी बनाया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








