डेस्क- संसद के शीतलकालीन सत्र का आज छठा दिन है और आज दोनों सदनों में ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा शुरू हुई, जिसके लिए 10 घंटे का समय तय किया है. लोकसभा में चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने की.
लोकसभा में भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “इनका शासन दमन का शासन है, इनकी राजनीति दिखावे और इवेंट मैनेजमेंट की है.
इनकी राजनीति चुनाव से चुनाव तक और ध्यान भटकाने की है. आज भी जब सीमा पर जवान दुश्मन का सामना करता है, तो उसकी छाती में वंदे मातरम् गूंजता है. हमारे खिलाड़ी इंटरनेशनल गेम में जाता है तो उसके दिल में वंदे मातरम् होता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जब हमारे लोग राष्ट्रीय ध्वज को देखते हैं तो उनकी जुबान पर वंदे मातरम होता है. 1905 से लेकर आज तक कांग्रेस के अधिवेशन में वंदे मातरम् गाया जाता रहा है.
आप ये बताइए क्या आपके अधिवेशन में वंदे मातरम् गाया जाता है या नहीं? हमारा राष्ट्र गीत हमेशा हमारे लिए प्यारा था और है. यह हमारे लिए हमेशा पवित्र रहा है और रहेगा.”
प्रियंका ने आगे कहा, जितने साल नरेंद्र मोदी को पीएम के पद पर हो गए, करीब करीब उतने ही वर्षों नेहरू जेल में रहे थे. इस देश की आजादी के लिए. उसके बाद 17 साल के लिए पीएम रहे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आपको नेहरू से जितनी भी शिकायतें है या उन्हें जिनती गालियां देनी हैं, उसकी एक लिस्ट बना लीजिए. फिर हम एक समय तय करते हैं और उस पर बहस करेंगे. लेकिन उसके बाद यह मुद्दा खत्म हो जाना चाहिए. फिर हमें जनता के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करनी होगी.
लोकसभा में कांग्रेस सांसद ने कहा कि बंगाल चुनाव आ रहा है, इसलिए आज वंदे मातरम् पर बहस हो रही है. ध्यान भटकाने के लिए वंदे मातरम् पर बहस हो रही है. हम भाजपा की विचारधारा से लड़ते रहेंगे.
बता दें कि वंदे मातरम् पर चर्चा कराने का प्रस्ताव केंद्र सरकार ने दिया था और इसका मकसद देशवासियों को राष्ट्रीय भावना, सांस्कृतिक गौरव और एकता का संदेश देना है.








