डेस्क- लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर हो रही विशेष चर्चा पर कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार पर करारा हमला बोला.
प्रियंका गांधी ने सवाल पूछा कि ये गीत 150 साल से देश की आत्मा का हिस्सा है। 75 सालों से लोगों के दिल में बसा है। फिर आज इस पर बहस क्यों हो रही है? पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा, जितने साल मोदी PM रहे, उतने साल नेहरू जेल में रहे थे।
प्रियंका गांधी ने सदन में बोलते हुए कहा, ‘हमारे संसद में राष्ट्रीय गीत पर चर्चा हो रही है. जो एक भावना के ऊपर है. जब हम वंदे मातरम् का नाम लेते हैं तो तो वही भावना उजागर होती है. स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाता है. उसका साहस, बल, नैतिकता याद दिलाता है. ब्रिटिश साम्राज्य इसके सामने झुक गया.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रियंका ने पूछा मकसद क्या है वंदे मातरम् की चर्चा का. जनता का विश्वास, दायित्व उनके प्रति हमारी जिम्मेदारी हम कैसे निर्वहन कर रहे हैं.’ उन्होंने ये भी कहा कि बंगाल चुनाव की वजह से ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा हो रही है.
दरअसल, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वंदे मातरम् के टुकड़े किए। जवाहरलाल नेहरू जिन्ना के सामने झुके थे। जिसके जबाव में प्रियंका ने भाजपा पर पीएम मोदी पर निशाना साधा.








