लातेहार- पीएलएफआई के कुख्यात नक्सली लोकेंद्र यादव को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लोकेंद्र यादव लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में आतंक मचा कर रखा था.
लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस टीम ने हेरहंज-पांकी मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर लोकेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली लोकेंद्र यादव पलामू जिले के पांकी का रहने वाला है.
दरअसल, लोकेंद्र यादव इन दिनों लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र में सक्रिय था और पीएलएफआई उग्रवादी संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रहा था. लोकेंद्र यादव इस इलाके में काम कर रहे संवेदकों से लगातार रंगदारी की भी मांग करता था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वर्तमान में यह राकेश जी और विकास जी के नाम से क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए धमकी देता था और उनसे रंगदारी की मांग करता था.
इसकी सूचना मिलने के बाद लातेहार एसपी कुमार गौरव ने थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया के नेतृत्व में एक टीम गठित की. पुलिस की टीम लोकेंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी.
इसी बीच एसपी को गुप्त सूचना मिली कि लोकेंद्र यादव हेरहंज-पांकी मुख्य मार्ग से सटे जंगल में रुका हुआ है. सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी पुलिस की टीम के साथ छापेमारी की और नक्सली को गिरफ्तार कर लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








