डेस्क- गोवा के नाइट क्लब में अरपोरा नाइट क्लब में हुए भयानक अग्निकांड को लेकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बड़ा खुलासा किया. क्लब के अग्निकांड में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है.
मुख्यमंत्री सावंत के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि वीकेंड पर नाइट क्लब में डांस फ्लोर पर उमड़ी भीड़ में से किसी ने जोश में आकर बिजली के पटाखे फोड़े, जिससे आग लगी.
कुछ लोग बाहर आ गए, लेकिन कुछ नहीं आ सके, जिसके कारण उनकी जान चली गई. मामले की पूरी जांच की जा रही है और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मिल जाएगी. कुछ लोगों को आज ही निलंबित कर दिया जाएगा, संबंधित अधिकारियों को भी दंडित किया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के मुताबिक नाइट क्लब में हुए अग्निकांड के बाद रोमियो लेन के एक और क्लब को सील किया गया है. सरकार किसी भी अवैध नाइट क्लब को बढ़ावा नहीं देगी.
वहीं, गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने कहा, “गिरफ्तार किए गए लोगों में राजीव मोदक, मुख्य महाप्रबंधक विवेक सिंह, महाप्रबंधक राजवीर सिंघानिया, बार मैनेजर और प्रियांशु ठाकुर गेट मैनेजर शामिल हैं… मालिकों में सौरव लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.








