डेस्क- IndiGo फ्लाइट कैंसिलेशन के बीच भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए अगले तीन दिनों में 89 विशेष ट्रेन सेवाएं शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है. इन अतिरिक्त ट्रेनों को 100 से अधिक व्यस्त रूटों पर चलाया जाएगा.
रेलवे के अनुसार, यह कदम सर्दियों की छुट्टियों, मौसम संबंधी व्यवधानों और एयर ट्रैवल पर बढ़ते दबाव के बीच सुचारु परिवहन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट और NTES ऐप पर ट्रेन की ताज़ा समय-सारणी और उपलब्धता की जानकारी अवश्य लें.
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि विशेष ट्रेनें देश के लगभग सभी प्रमुख जॉन में चलाई जाएंगी, जहां भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी तक बढ़ गई है. सेंट्रल, वेस्टर्न, ईस्टर्न, साउथ ईस्टर्न, नॉर्दर्न और साउथ सेंट्रल रेलवे समेत कई ज़ोन ने अतिरिक्त रेक और कोचों की व्यवस्था कर यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सेंट्रल रेलवे ने सबसे अधिक 14 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इनमें पुणे-बेंगलुरु, पुणे-हज़रत निज़ामुद्दीन, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मडगांव, एलटीटी-लखनऊ और नागपुर-सीएसएमटी जैसे लोकप्रिय रूट शामिल हैं. गोरखपुर-एलटीटी और बिलासपुर-एलटीटी के बीच भी विशेष सेवाएं उपलब्ध होंगी. 6 से 12 दिसंबर तक अतिरिक्त सेवाएं चलेंगी
गोरखपुर से आनंद विहार और एलटीटी के लिए 7 से 9 दिसंबर तक विशेष ट्रेनें उपलब्ध होंगी. बिहार में पटना-आनंद विहार और दरभंगा–आनंद विहार के बीच सेवाएं संचालित होंगी.नॉर्दर्न रेलवे ने नई दिल्ली-उधमपुर वंदे भारत, नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल और हज़रत निज़ामुद्दीन-थिरुवनंतपुरम जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को शामिल किया है.








