हाजीपुर- बिहार के अलग-अलग जिलों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच आज हाजीपुर में बुलडोजर एक्शन के बाद हड़कंप मच गया है. दरअसल, पदाधिकारी और दुकानदार के बीच झड़प हो गई. इसके साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, हॉस्पिटल रोड में कार्रवाई के दौरान एक दुकान पर पदाधिकारी और दुकानदार के बीच विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गया. गुस्साए दुकानदार ने पदाधिकारी से हाथापाई कर लिया और उसके बाद तनावपूर्ण माहौल हो गया.
स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया. इसके बाद किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान कचहरी रोड, गुदरी बाजार, राजेंद्र चौक और हॉस्पिटल रोड में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. गांधी चौक से शुरू हुई कार्रवाई जैसे-जैसे आगे बढ़ी, ठेला-खोमचा लगाने वाले और दुकानदारों में दहशत फैलने लगी. कई दुकानों के आगे किए गए अवैध निर्माण को मौके पर ही हटाया गया.








