देवघर- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे. जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की. जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.
उन्होंने लिखा कि आज देवघर, झारखंड स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना व दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. बाबा बैद्यनाथ से देश की निरंतर प्रगति और समस्त देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. हर हर महादेव!
बाबा धाम में पूजा करने के बाद जेपी नड्डा देवघर में बने भाजपा के नए कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने रिबन काटकर उसका औपचारिक उद्घाटन किया. ऑफिस का उद्घाटन करने के बाद, उन्होंने मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी को मजबूत करने के बारे में कई गाइडलाइंस दीं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








