छपरा- बिहार के छपरा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने घर में पंखे में फंसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना सहाजितपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती छपरा गांव की है। दोनो की उम्र लगभग पंद्रह वर्ष के आसपास बताई जा रही है।
घटना बुधवार की देर शाम की बताई जा रही है। मृत प्रेमी जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा मठिया गांव निवासी गनपत महतो का पुत्र सनिस महतो बताया जा रहा है जबकि प्रेमिका की पहचान सहाजितपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती छपरा गांव निवासी जयलाल प्रसाद की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सनिस महतो और अंजली का घर आसपास ही था। दोनों के परिजन घर पर नहीं थे, जिसका फायदा उठा प्रेमी प्रेमिका के घर पहुंच गया था। शाम तक जब घर से अंजली नहीं निकली तो दरवाजा खोला गया. दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए। घर की छत से लगे पंखे से रस्सी के सहारे दोनों एक साथ झूल रहे थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।








