रांची- पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी संगठन अमन साहू और राहुल सिंह गिरोह के अपराधी शाहिद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार अपराधी शाहिद अंसारी रांची के आजाद नगर का रहने वाला है. लातेहार पुलिस ने इसे रांची से ही गिरफ्तार किया है. आरोप है कि बीते वर्ष इसने लेवी के वसूले गए लगभग 50 लाख रुपए को ट्रांसफर किया था.
इधर इस संबंध में गुरुवार को प्रेस वार्ता करते हुए इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ ने बताया कि बालूमाथ थाना क्षेत्र में रंगदारी वसूलने और हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के मामले में राहुल सिंह और अमन साहू गिरोह के 7 अपराधियों को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आज पुलिस ने गिरोह के लेवी के रकम को हस्तांतरण करने वाले मास्टरमाइंड अपराधी शाहिद अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी शाहिद अंसारी पैसे का हस्तांतरण करने के अलावे अपराधी गिरोह के लिए लेवी वसूली का कार्य भी करता था. इसके अलावा अपराधियों के बीच संपर्क स्थापित करवाना भी इसका मुख्य कार्य था. गिरफ्तार अपराधी शाहिद अंसारी पिछले कुछ वर्षों से अपराधी संगठनों के संपर्क में था.








