डेस्क- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात न करने देने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा- सरकार नहीं चाहती है कि मैं बाहर से आने वाले लोगों से मिलूं। मोदी जी और विदेश मंत्रालय इस नियम का पालन नहीं करते हैं। यह उनकी इनसिक्योरिटी है।
आमतौर पर परंपरा है कि जो भी बाहर से आता है, वह लीडर ऑफ अपोजिशन से मिलता है। ऐसा वाजपेयी जी, मनमोहन सिंह जी की सरकारों के दौरान होता था।
लेकिन आजकल विदेशी मेहमान या जब मैं विदेश जाता हूं तो केंद्र सरकार उन्हें लीडर ऑफ अपोजिशन से न मिलने की सलाह देती है। राहुल ने ये बातें संसद के बाहर कहीं। वे शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मामले पर प्रियंका गांधी ने कहा, विपक्ष को न मिलने देना अजीब बात है. वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, लीडर ऑफ अपोजिशन राहुल गांधी ने पुतिन वाले मामले पर अपनी बात कह ही है। मुझे लगता है कि सरकार को जवाब देना चाहिए।
बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 5-6 दिसंबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं। वे करीब 30 घंटे तक भारत में रहेंगे। उनका यह दौरा भारत-रूस के बीच रणनीतिक संबंधों के 25 साल पूरे होने पर हो रहा है।








