सीवान- सीवान में बेखौफ अपराधियों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हुई मुखिया की हत्या से हड़कंप मच गया है। चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना रघुनाथपुर के फुलवरिया मोड़ के पास की है।
अपराधियों की गोली के शिकार हुए राधा साह रघुनाथपुर प्रखंड के गोपी पत्तियांव पंचायत के मुखिया थे। वह किसी काम से फुलवरिया मोड़ पहुंचे थे, तभी बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में गोली लगने से मुखिया की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में खौफ का माहौल है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








