सुपौल- बिहार के सुपौल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. जहां एक घर में आग लगने से भाई-बहन की जलकर मौत हो गयी.इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भपटियाही थाना क्षेत्र के मुरली वार्ड नंबर 6 में बुधवार की अहले सुबह अलाव से प्रेम सरदार के फूस घर में आग लग गयी.
जिस वक्त घर में आग लगी उस वक्त घर के सभी लोग सो रहे थे. जिस कारण लोगों को तत्काल पता नहीं चल सका. जब आग की तपिश से लोगों की नींद खुली तो घर में लगी आग विकराल रूप धारण कर लिया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घर के बड़े सदस्य तो किसी तरह जान बचाकर निकल गये. लेकिन घर में सो रहे दो बच्चे को नहीं निकाल पाये. आग की भयावहता देख लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे.
शोर मचाने पर जब बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर जमा हुए. तब लोगों ने बाल्टी से पानी देकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे. वहीं लोगों ने फायर बिग्रेड को भी सूचित किया.
घटना में प्रेम सरदार उर्फ पप्पू सरदार की 14 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी और 9 वर्षीय पुत्र मानव सरदार की आग में झुलसने से मौत हो गई. आग बुझने के बाद दोनों भाई बहन के शव को बाहर निकाला गया. मृतका साक्षी कुमारी चौथी कक्षा में पढ़ रही थी. जबकि मानव सरदार दूसरी में पढ़ रहा था. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








