हजारीबाग- हजारीबाग जिले में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतक में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्ची शामिल हैं. जबकि छह लोगों के घायल होने की खबर है.
सभी पश्चिम बंगाल के कुल्टी निवासी बताए जा रहे हैं, जो बिहार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. साथ ही परिजनों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है. घायलों में ज्योति कुमारी (24), शुभम यादव (6), अभिराज यादव (10), मृत्युंजय यादव (8), धर्मेंद्र यादव (35) और कौशल्या देवी शामिल हैं. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए SBMCH अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








