अररिया- बिहार के अररिया में अज्ञात अपराधियों ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार कन्हैली हाई स्कूल में शिक्षिका की पोस्टिंग है. स्कूल जाते वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया.
शिक्षिका की पहचान उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिवानी कुमारी के रूप में हुई है, जो बीपीएससी शिक्षिका थीं. सूचना मिलने पर फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साह समेत कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.
बताया जा रहा है कि हर रोज की तरह फारबिसगंज से अपनी स्कूटी पर सवार होकर शिक्षिका नरपतगंज प्रखंड के कन्हैली +2 उत्क्रमित हाई स्कूल जा रही थी. नरपतगंज थाना क्षेत्र के कन्हैली शिव मंदिर के पास बाइक पर सवार दो हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने शिक्षिका की कनपटी पर गोली मार दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौके पर ही शिक्षिका की मौत हो गई. खेत में काम कर रहे ग्रामीण आनन-फानन में दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया.








