पलामू- पलामू पुलिस ने यूपी के दो अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक क्विंटल 1 किलो 870 ग्राम डोडा को जब्त किया है. जब्त डोडा रांची के बुंडू के चक से खरीदी गई थी और उत्तर प्रदेश के बरेली ले जाई जा रही थी.
मिली जानकारी के अनुसार, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध डोडा की तस्करी होने वाली है. इसी सूचना के आधार पर सिंगरा के इलाके में पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया. सर्च अभियान के क्रम में एक कार को रोका गया. शुरुआत में कार भागने की कोशिश कर रही थी लेकिन पुलिस के सख्ती के बाद कर रुक गई.
कार से उतरकर तस्कर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस जवानों ने दोनों तस्करों को पकड़ लिया. पकड़े गए तस्कर मोहम्मद चांद एवं जीशान उत्तर प्रदेश के बरेली के पुराना शहर के रहने वाले हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने डोडा बरामद किया है जबकि नेटवर्क के बारे में जानकारी भी मिली. गिरफ्तार तस्करों ने 1400 से 1500 सौ रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा था. उत्तर प्रदेश में जाने के बाद यह 7 से 8 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाना था.








