रांची- झारखंड में मतदाता सूची का पैतृक मैपिंग कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि राज्य के कुल 1 करोड़ 61 लाख 55 हजार 740 मतदाताओं का विगत एसआईआर की मतदाता सूची से सफलतापूर्वक मैपिंग कर ली गई है. साथ ही लगभग 12 लाख मतदाताओं को ‘अब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ और डुप्लिकेट’ श्रेणी में चिन्हित किया गया है.
मंगलवार को निर्वाचन सदन में के रवि कुमार ने उन विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जहां मैपिंग का काम अपेक्षाकृत धीमा है.
सीईओ ने अधिकारियों से कहा कि हर योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जाए और पैतृक मैपिंग पूरी तरह पारदर्शी हो. उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से आए मतदाताओं की जानकारी https://voters.eci.gov.in पर और झारखंड के मतदाताओं की जानकारी https://ceo.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर अपडेट की जा सकती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीईओ ने निर्देश दिया कि कमजोर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को चिन्हित कर बैचवार प्रशिक्षण दिया जाए. बीएलओ अगर पुराने मतदाता विवरण खोजने में दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो जिला मुख्यालय के हेल्प डेस्क से मदद लें.
के.रवि कुमार ने कहा कि ‘हर अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि आगामी एसआईआर के दौरान कोई योग्य मतदाता सूची से छूट न जाए. जितनी अधिक पैतृक मैपिंग होगी, प्रक्रिया उतनी ही आसान बनेगी’.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








