लखीसराय- बिहार के लखीसराय में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. जहां एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. घटना लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र का है.
मृतक युवक की पहचान संसार पोखर निवासी रामरूप राम के बड़े बेटे छोटू कुमार के रूप में हुई है. महिला ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद कबैया थाने में जाकर सरेंडर किया है. वहीं महिला का बेटा फरार बताया जाता है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
युवक की आभूषण की दुकान है, जिसमें वह बैठा हुआ था. तभी महिला अपने बेटे के साथ उसे मारने के इरादे से पहुंची और पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया है. युवक गंभीर रूप से झुलस गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने नाजुक हालत को देखते हुए युवक को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया.
आरोपी महिला ने बताया है कि मेरे पुत्र कन्हैया कुमार के साथ हमेशा छोटू के भाई गाली गलौज करते थे. इतना ही नहीं हमें भी गाली देते थे. हालांकि महिला की इस बात पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्या सिर्फ गाली-गलौज के चलत कोई महिला इतना बड़ा कदम उठा सकती है. वहीं कबैया थाना प्रभारी ने बताया कि महिला को जेल भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








