पटना- पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित चांगर मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई संयुक्त छापेमारी में पुलिस टीम ने 58 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है.
इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त ₹15,66,900 नकद, 6340 पीस नशे की टैबलेट और 6 मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए. छापेमारी के दौरान एक संगठित तस्करी गिरोह से जुड़े 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.
दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने चांगर मोड़ के निकट एक मकान पर छापेमारी की. जैसे ही टीम अंदर पहुंची, वहां छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों का भंडार मिला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस के अनुसार, बरामद गांजा की बाजार में कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है. वहीं गोगो टैबलेट और इतनी बड़ी राशि की बरामदगी बताती है कि यह गिरोह लंबे समय से नशे के अवैध व्यापार में सक्रिय था.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रितेश कुमार, कृष्ण कुमार, रौशन कुमार, विकास कुमार, निखिल कुमार और अनंत कुमार के रूप में हुई है. सभी आरोपी वैशाली जिला के राघोपुर के रहने वाले हैं.
पुलिस का कहना है कि ये सभी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं और कई दिनों से पटना एवं आसपास के क्षेत्रों में मादक पदार्थों की आपूर्ति का काम कर रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
‘








