पटना- बिहार में नई सरकार के गठन लेते ही अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. प्रदेश के कई जिलों में अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहाया जा रहा है. सामान जब्त किए जा रहे है. जुर्माना वसूला जा रहा है.
बिहार में बुलडोजर एक्शन बढ़़ा तो सियासी हंगामा भी खूब बरपा. तेज प्रताप यादव ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए लिखा, ”नीतीश सरकार में नए गृहमंत्री अपने पद को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं, वे ये भी भूल गए हैं कि कल तक जिस जनता जनार्दन का गुणगान गाते थे आज उन्हीं लोगों के घर परिवार उजाड़ रहे हैं.”
उन्होंने आगे लिखा, नालंदा, सीतामढ़ी, पटना, आरा इत्यादि जैसे अनेकों जिलों में विगत दो दिनों से लगातार बुलडोजर से गरीब, दलित, वंचित समुदाय के लोगों के घर मकान को जबरन तोड़ा जा रहा है,
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेज प्रताप ने बिहार के गृहमंत्री से अपील करते हुए कहा कि, हम सभी इस बात से भली भांति वगत हैं कि नवंबर महीने से ही ठंड की शुरुआत हो जाती है, दिसंबर और जनवरी के महीने तो कड़ाके की ठंड पड़ती है, इस ठंड के मौसम में किसी का घर टूटने का दर्द क्या होता है यह हम सभी समझ सकते हैं.
आज बिहार के हजारों की संख्या में गरीब, दलित, वंचित परिवार अपने – अपने घरों के टूटने से पूर्ण रूप से टूट चुका है, उनके आंखों से आंसू निकल रहे हैं लेकिन कोई उनको देखने वाला तक नहीं है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राज्य में गरीब, दलित और वंचित लोगों के लिए ” सामाजिक न्याय” अब है ही नहीं।
उन्होंने कहा कि, यह बात नीतीश सरकार के नए गृहमंत्री यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इस बुलडोजर प्रक्रिया से यहां की आमजनमानस के छोटे-छोटे बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों पर क्या बीत रही होगी, इसलिए हम नीतीश सरकार से मांग करते हैं कि बिहार में बढ़ती ठंड और गरीबी से लाचार और बेबस लोगों के आशियानों को तोड़ने से तत्काल प्रभाव से रोक लगाया जाए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आखिर में तेजप्रताप यादव ने लिखा, नीतीश सरकार से यह भी मांग करते हैं कि जिनके भी घरों को अब तक तोड़ा गया है उनकी रहने की उचित व्यवस्था सहित आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की जाए, नहीं तो गरीबों के आंखों से निकले आंसू और उनकी बद्दुआ से कोई नहीं बच पाएगा, समय आने पर एक-एक आंसुओं का हिसाब हमारी जनता जनार्दन जरूर लेने का काम करेगी.
‘








