रांची- झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने शुक्रवार को अपने रांची आवास पर संवाददाता सम्मेलन किया. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है.
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कई उदाहरणों का हवाला देते हुए कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव और फिर घाटशिला उपचुनाव में बुरी तरह पराजित हुई भाजपा के नेताओं ने अब षड्यंत्र रचकर राज्य में गठबंधन को तोड़ने की कोशिश शुरू की है.
पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि गठबंंधन को तोड़ने के लिए बीजेपी ने आर्थिक रूप से राज्य को कमजोर करने की योजना बनाई है. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र की राज्य विरोधी नीतियों के खिलाफ आमजन के साथ-साथ मंत्री और विधायक भी सड़क पर उतरें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बंधु तिर्की ने कहा कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने एक फरमान जारी किया है कि केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए राज्य सरकार को मिली राशि राज्य के अलग-अलग सरकारी बैंकों में जमा है.
इस राशि को अब ब्याज सहित रिजर्व बैंक में जमा करने का फरमान जारी हुआ है, जो सामान्य बात नहीं है. उन्होंने कहा कि इससे राज्य को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होगा.
पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के फरमान से राज्य के 18 विभागों को करीब 2425 करोड़ रुपया ई-कुबेर पोर्टल के माध्यम से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में जमा करना होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
केंद्र सरकार के इस आदेश के पीछे की मंशा झारखंड सरकार के आर्थिक तंत्र को कमजोर करने का है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार यह सब इसलिए कर रही है, ताकि आर्थिक दबाव की वजह से राज्य में महागठबंधन टूट जाए.
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड के हक का करीब 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए केंद्र की कोयला इकाइयों पर बकाया है, उसे भी केंद्र सरकार राज्य को नहीं दे रही है.
पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और भाजपा के सभी सांसदों को पत्र लिखकर यह आग्रह किया है कि वह खुद भी पहल करे ताकि झारखंड के हक का पैसा राज्य को मिल सके.








