गुमला- गुमला में एक प्रेमी जोड़े की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी मिलने के बाद सिसई थाना प्रभारी संतोष सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
पुलिस को अंदेशा है कि लगभग एक सप्ताह या उससे पहले युवक-युवती की मौत हुई है. पुलिस ने मामले में आत्महत्या की आशंका जताई है. दोनों लाश काफी सड़ी-गली हालत में हैं. जिसके कारण शवों की शिनाख्त करने में पुलिस को परेशानी हो रही थी.
तलाशी के क्रम में युवती के पास से एक मोबाइल नंबर बरामद हुआ है. जिससे संपर्क करने पर उन दोनों के विषय में पुलिस को जानकारी मिली है. मृत युवक की पहचान ओडिशा के कुम्हार डुंगी निवासी 22 वर्षीय अशोक दास और युवती की पहचान ओडिशा के मयूरभंज निवासी के रूप में हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृत युवक अशोक के परिजन कृष्ण दास ने बताया कि युवक चेन्नई में टाइल्स का काम करता था. 18 सितंबर 2025 को झोराडीह मेला देखने के लिए प्रेमिका ने बुलाया था. इसके बाद से दोनों साथ में भाग गए थे.
इसके बाद युवती के परिजनों के द्वारा थाना में अशोक दास के खिलाफ नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था. उसके बाद से दोनों की खोजबीन की जा रही थी. लगभग 15 दिन पहले उन्होंने फोन पर बताया था कि छत्तीसगढ़ में हैं. कहा था कि अब फोन नहीं करना, इसके बाद से संपर्क बंद हो गया था.
प्रेमी जोड़े ओडिशा से झारखंड के गुमला कैसे पहुंचे और दोनों की मौत कैसे हुई फिलहाल इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है. युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है. सूचना मिलने पर युवती के परिजन भी ओडिशा से गुमला के लिए निकल चुके हैं .
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








