यूपी- यूपी के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से तीन फर्जी पुलिस अधिकारियों को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इस साइबर ठगी में पूरा गांव शामिल है. यह रैकेट पूरे देश में लोगों को फोन कर पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर ठगी करता था.
साइबर सेल ने सोमवार को खुलासा करते हुए बताया कि यह सभी लोग फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर अश्लील पोर्न वीडियो का उल्लेख करके आम जनमानस के साथ धन की उगाही कर रहे थे. जिन्हें मुखबिर की सटीक सूचना के बाद गिरफ्तार किया गया.
बताया जा रहा है कि भगवानपुर गांव में लगभग दो दर्जन से अधिक लोग इस कृत्य में शामिल हैं. जहां पुलिस ने तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही अन्य साथियों की तलाश भी जारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस की माने तो पूरा गांव ही साइबर ठगी का कार्य कर रहा है. इस पूरे मामले पर सीडीआर के माध्यम से शीघ्र अन्य लोगों को भी गिरफ्तार सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
इस गैंग द्वारा अब तक लोगों को अपना शिकार बनाया गया है. आरोपियों द्वारा अब तक लाखों की ठगी की जा चुकी है. गांव के ही कई लोग इन वारदातों को धमकी देकर अंजाम देते हुए आए हैं.
पीड़ितों की शिकायतों के बाद हरकत में आई और ठगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस द्वारा इन आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है. तीनों ही आरोपियों को पुलिस द्वारा पूछताछ करने के बाद जेल भेजा जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








