मधेपुरा- मधेपुरा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजद विधायक चंद्रशेखर यादव निरीक्षण के दौरान एक मजदूर को थप्पड़ मारते और पानी में उतरने का आदेश देते दिख रहे हैं।
बताया जाता है कि राजद विधायक चंद्रशेखर मधेपुरा में पूर्णिया गोला के पास नाला निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान मजदूर ट्रैक्टर लेकर जाने लगा तब उन्होंने उसे बुलाने को कहा।
मजदूर जब उनके सामने आया और ठेकेदार को फोन लगाकर विधायक को बात करवाने वाला ही था कि तभी विधायक जी गुस्से से लाल हो गये और मजदूर को थप्पड़ जड़ दिये। ठेकेदार की लापरवाही का गुस्सा उन्होंने मजदूर पर उतार दी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उसके बाद उसे नाले में उतरने को कहने लगे और ईंट की जांच करने लगे। कहने लगे पहले पानी सुखाओ तब आगे का काम होगा। कूदो पानी में साला फोन किसकों कर रहा है तुम रे..
मजदूर को थप्पड़ मारते राजद विधायक का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
आरजेडी विधायक की इस हरकत से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि जब सत्ता में नहीं हैं तब यह हाल है, गलती से सत्ता में आ जाते तो ना जाने क्या करते?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








