पटना- बिहार में महागठबंधन को मिली हार के बाद अब आरजेडी ने गायकों को नोटिस भेजा है. बताया जा रहा है कि RJD की ओर से 32 गायकों को नोटिस भेजा गया है.
यह नोटिस चुनाव के दौरान RJD और पार्टी नेताओं का नाम लेकर गाना गाने वाले गायकों को भेजा गया है. पार्टी ने पूछा है कि क्यों नहीं आप लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी कानूनी कार्रवाई करेगी
पार्टी का मानना है कि चुनाव के दौरान जानबूझकर कई गाने पार्टी को बदनाम करने के लिए लॉन्च किये गये. बिना अनुमति के पार्टी और पार्टी नेताओं का नाम लेकर गाने बनाये गये, जिससे बदनामी हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने बताया कि आगे से बिना इजाजत राष्ट्रीय जनता दल या राष्ट्रीय जनता दल के किसी भी नेताओं का नाम मेंशन करके कोई भी गायक या एक्टर गाना गाया या एक्टिंग की तो RJD उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई, के अलावा डिफेमेशन का केस भी करेगी.
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रचार के दौरान PM नरेंद्र मोदी ने उन गानों का जिक्र करते हुए आरजेडी पर हमला भी किया था.








