दुमका- उप राजधानी दुमका जिला में रविवार की सुबह एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो नाबालिग बच्चे शामिल हैं. मामला हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदेही नामक गांव का है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस के मुताबिक, पत्नी और दोनों बच्चे का शव घर से बरामद किया गया है. जबकि पति की डेडबॉडी घर से थोड़ी दूर एक खेत में मिला है. जिसके गले पर रस्सी के निशान मिले हैं. मृतकों की पहचान बीरेंद्र कुमार (32) पति, आरती कुमारी (27) पत्नी, विराज कुमार (02) पुत्र और रूही कुमारी (04) पुत्री के रूप में हुई है.
स्थानीय लोगों की मानें तो पति-पत्नी के बीच काफी समय से घरेलू कलह चल रहा था. इसी विवाद में आशंका व्यक्त की जरिया की प्रति वीरेंद्र कुमार ने पहले अपनी पत्नी आरती और दोनों बच्चों को मार डाला. फिर खुद भी जान दे दी. हालांकि, हत्याकांड के असल कारणों का पुलिस पता लगा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ग्रामीणों के मुताबिक, वीरेंद्र मछली का कारोबार करता था. 2 दिन पहले ही वो अपनी पत्नी आरती कुमारी और दोनों बच्चो को अपनी ससुराल पालाजोरी से लेकर घर लौटा था. रविवार की सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने देखा कि घर के अंदर वीरेंद्र कुमार की पत्नी आरती और दो नाबालिक बच्चे मृत अवस्था में पड़े हैं. इस बीच जब लोगों ने वीरेंद्र कुमार की खोजबीन शुरू की तो, उसका शव उनके ही घर से थोड़ी दूर पर खेत में मिला.








