पटना- नीतीश कैबिनेट में मंत्रालय का बंटवारा कर दिया गया है. अभी तक गृह मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे नीतीश कुमार के हाथ से अब गृह विभाग निकल चुका है. इस बार सम्राट चौधरी को गृह विभाग दिया गया है.
बीजेपी कोटे से आने वाले सम्राट चौधरी अब नीतीश सरकार में कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा की कमान संभालेंगे. 20 साल में यह पहली बार है जब नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा है.
इसके अलावा बीजेपी कोटे से मंत्री बने वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव को कृषि विभाग मिला है, जिसे सरकार के प्रमुख मंत्रालयों में से एक माना जाता है.
विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग और खान एवं भू-तत्व विभाग दिया गया है. वहीं मंगल पाण्डेय को स्वास्थ्य और विधि विभाग दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दिलीप जयसवाल को उघोग विभाग, नितीन नवीन को पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास विभाग, रामकृपाल यादव को कृषि मंत्री बनाया गया है. वहीं संजय टाईगर को श्रम संसाधन विभाग, अरूण शंकर प्रसाद को पर्यटन विभाग और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग दिया गया है.
सुरेन्द्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन विभाग, रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, लखेन्द्र पासवान को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग दिया गया है. श्रेयसी सिंह को सूचना प्रावैधिकी विभाग और खेल विभाग, प्रमोद चंद्रवंशी को सहकारिता विभाग और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग दिया गया है.
वहीं, एलजेपीआर के संजय पासवान को गन्ना उद्योग विभाग और संजय सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, हम पार्टी के संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन विभाग और उपेंद्र कुशवाहा के मंत्री दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गुरुवार को नीतीश कैबिनेट में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन फिलहाल 18 मंत्रियों को ही विभागों का आवंटन किया गया है. शेष मंत्रियों के विभागों का तय होना अभी बाकी है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है.








