पटना- नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ले ली है. बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद आज नई सरकार का गठन हो गया. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज सीएम ने शपथ ली. राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों को बधाई दी है.
तेजस्वी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं.
राजद नेता ने आगे कहा कि आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरकर अपने वादों और घोषणाओं को पूरा करेगी. साथ ही बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








