पटना- मोकामा के बहुचर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेडीयू विधायक अनंत सिंह को बड़ा झटका लगा है. पटना सिविल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. अनंत सिंह पर मोकामा विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद की हत्या का आरोप है.
अनंत सिंह ने न्यायिक हिरासत में रहते हुए यह याचिका दाखिल की थी. बिहार विधानसभा चुनाव के समय 30 अक्टूबर को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी. हत्या के आरोप अनंत सिंह पर लगा है.
हालांकि, चुनाव नतीजों में मोकामा सीट पर अनंत सिंह ने एक बार फिर जीत हासिल की. उन्होंने महागठबंधन की प्रत्याशी और सूरजभान की पत्नी वीणा देवी को 28 हजार 206 वोटों से हराया था. अनंत सिंह को कुल 91 हजार 406 वोट मिले।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








