डेस्क- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और मोस्ट वांटेड आरोपी अनमोल बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट ने 11 दिन की NIA कस्टडी में भेज दिया है. अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत में डिपोर्ट किया गया है.
NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता अनमोल को 19 नवंबर को IGI एयरपोर्ट पर NIA और दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया.
उसे सीधे सुरक्षा घेरे में पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया गया, जहां कोर्ट ने उसे रिमांड पर भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की इन-कैमरा सुनवाई की गई, जिसमें मीडिया सहित बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
NIA ने कोर्ट के सामने तर्क दिया कि अनमोल से कस्टोडियल पूछताछ बेहद जरूरी है, क्योंकि उसके खिलाफ 35 से ज्यादा हत्याकांड, 20 से अधिक अपहरण, फिरौती, धमकी और हिंसा से जुड़े मामलों में प्रत्यक्ष संलिप्तता के मजबूत सबूत मिले हैं. अदालत ने दलीलें सुनने के बाद NIA को अनमोल बिश्नोई की 11 दिन की कस्टडी दे दी है.








