समस्तीपुर- कोहरे का साइड इफेक्ट अब पड़ने लगा है. एक दो दिन नहीं बल्कि अगले करीब तीन महीनों के लिए बिहार से चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी. वहीं कई ट्रेनों के समय में गया बदलाव किया गया है. समस्तीपुर रेल मंडल ने इन ट्रेनों की लिस्ट को जारी किया है.
जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उसमें गाड़ी सं. 14112 प्रयागराज जं. -मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस – 01.12.25 से 25.02.26 तक रद्द रहेगी. इसके अलावे गाड़ी सं. 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस – 01.12.25 से 25.02.26 तक रद्द रहेगी. गाड़ी सं. 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस – 03.12.25 से 02.03.26 तक रद्द रहेगी. वहीं गाड़ी सं. 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस – 01.12.25 से 28.02.26 तक रद्द रहेगी. गाड़ी सं. 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस – 01.12.25 से 27.02.26 तक रद्द रहेगी. गाड़ी सं. 15904 चंडीगढ-डिब्रूगढ़़ एक्सप्रेस – 03.12.25 से 01.03.26 तक रद्द रहेगी.
इसके साथ ही परिचालन के दिनों में कमी कर के चलायी जाने वाली ट्रेनें से सम्बंधित नया समय सारणी भी जारी किया गया है , जिसमें-
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गाड़ी सं. 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस दिनांक 01.12.25 से 26.02.26 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को रद्द रहेगी.
गाड़ी सं. 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस दिनांक 02.12.25 से 27.02.26 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को रद्द रहेगी.
गाड़ी सं. 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस दिनांक 02.12.25 से 24.02.26 तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी.
गाड़ी सं. 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस दिनांक 03.12.25 से 25.02.26 तक प्रत्येक बुधवार को रद्द रहेगी.
गाड़ी सं. 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस दिनांक 06.12.25 से 28.02.26 तक प्रत्येक शनिवार को रद्द रहेगी.
गाड़ी सं. 15910 लालगढ-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस दिनांक 09.12.25 से 03.03.26 तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी.
जानकारी के अनुसार, ठंढ व कोहरे में सुरक्षित परिचालन के मद्देनजर रेल डिवीजन ने यह फैसला लिया है. वहीं डिवीजन ने यात्रियों से यह अपील किया है कि सम्बन्धित जानकारी रेलवे के सभी माध्यम से लेकर यात्रा करें.








