पटना- नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. 20 नवंबर को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. जिसमें प्रधानमंत्री से लेकर 16 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.
इससे पहले NDA के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया है. सम्राट चौधरी ने विधायक दल के नेता के तौर पर नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वम्मति से मंजूर कर लिया गया.
नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है. NDA घटक दलों के नेताओं ने नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार के समर्थन के नाम का पत्र गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान को सौंप दिया है. इसके साथ ही नई सरकार के गठन का दावा पेश कर दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








