पटना- बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आरजेडी औऱ लालू परिवार में मचे घमासान के बीच आज पार्टी विधायक दल की बैठक हुई जहां जमकर हंगामा हुआ.
तेजस्वी यादव ने पहले पार्टी की हार की जिम्मेवारी लेते हुए पहले तो विधायक दल का नेता बनने से इंकार कर दिया. उन्होंने साफ साफ कहा कि संजय यादव को टारगेट करना गलत है. संजय यादव हार के लिए जिम्मेवार नहीं हैं.
आरजेडी के एक विधायक ने बताया कि बैठक में पहले तो तेजस्वी यादव ने नेता प्रतिपक्ष का पद लेने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि अब मैं पार्टी में एक विधायक रह कर काम करना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी को बनाया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मैं उनके आदेश पर पार्टी का काम संभाल रहा हूं. मैने इस चुनाव में बहुत कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. इसकी जिम्मेवारी लेते हुए मैं विधायक दल का नेता नहीं बनना चाहता.
तेजस्वी की पेशकश के बाद विधायक दल की बैठक में सन्नाटा पसर गया. लेकिन तभी लालू प्रसाद यादव ने बीच में हस्तक्षेप किया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बहुत मेहनत की है.
उसके बाद तमाम विधायकों ने कहा कि तेजस्वी यादव के हाथों में ही पार्टी की कमान होनी चाहिये. लालू यादव और विधायकों के समर्थन के बाद तेजस्वी यादव पार्टी विधायक दल का नेता बनने को तैयार हुए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राजद विधायक दल की बैठक में तेजस्वी ने संजय यादव और अपनी टीम का जमकर बचाव किया. उन्होंने कहा कि संजय यादव और उनकी टीम ने जो काम किया है, वह मुझे पता है. पार्टी में किसने कितना मेहनत किया यह मै जानता हूं. मैंने सबके काम को देखा है. किसी के कुछ बोलने से और संजय यादव पर आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है.








