बिहार- बिहार की सबसे हॉट सीट छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव चुनाव हार चुके हैं. उन्होंने अपनी हार स्वीकारते हुए एक पोस्ट शेयर किया है.
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की हाथ जोड़कर एक तस्वीर पोस्ट की है। इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिला, ये भी सही वो भी सही… जनता मेरे लिए तब भी सर्वोपरि थी, आज भी है और हमेशा रहेगी! मुद्दा तब उठल बा, आगे भी उठी…जय बिहार!
बता दें खेसारी लाल छपरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में खड़े हुए थे. छपरा सीट से भाजपा प्रत्याशी छोटी कुमारी ने खेसारी लाल यादव को लगभग सात से आठ हजार वोटों से हराकर विधानसभा में प्रवेश कर लिया. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन एक्टर ने पोस्ट कर हार को स्वीकार किया है. खेसारी लाल को बीजेपी की उम्मीदवार छोटी कुमारी ने जबरदस्त टक्कर दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








