पटना- बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त हो गया है. 14 नवंबर को मतगणना होनी है. जहां-जहां मतगणना होगी, वहां-वहां ऐहतिहातन स्कूल बंद करने का फैसला भी लिया जा रहा है.
पटना के जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने पटना जिले की सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है. 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे. इसी तरह का आदेश कई जिलों के डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी की तरफ से भी दिया गया है.
दरअसल, 14 नवंबर को पटना जिले के सभी 14 विधानसभा सीटों की काउंटिंग एएन कॉलेज में सुबह 8:00 बजे से शुरू हो जाएगी. यातायात प्रबंधन, लोक सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए पटना जिला के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित रखने का निर्देश दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पटना के एएन कॉलेज में पटना जिले के दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, पालीगंज, बिक्रम, दानापुर, मसौढ़ी, फुलवारी शरीफ, बाढ़, बख्तियारपुर, मनेर, मोकामा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होनी है. पटना के बोरिंग रोड चौराहा से एएन कॉलेज तक कल सुबह 5:00 बजे से ही किसी तरह के वाहन नहीं चलेंगे.
इसी तरह 38 जिला मुख्यालयों में 46 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. वैसे तो चुनाव आयोग की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. केंद्रीय बलों की 60 कंपनियों की तैनाती की गई है.
मतदान केंद्रों पर अर्ध सैनिक बल की तैनाती रहेगी, लेकिन इसके बावजूद भी किसी तरह की हंगामा की स्थिति में स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ सकती है. उसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के तरफ से स्कूल बंद करने का फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिला प्रशासन की तरफ से मतगणना के बाद विजय जुलूस पर भी रोक लगा दिया गया है और जुलूस निकालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही है. साथ ही किसी तरह का उपद्रव करने वालों पर भी सख्ती से निपटने का आदेश डीजीपी के स्तर से दिया गया है.








