पटना- शुक्रवार यानि 14 नवंबर को बिहार में चुनावी नतीजे आने वाले हैं. नतीजों से पहले ही अपने बयान के कारण RJD नेता सुनील सिंह मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं. उनके खिलाफ बिहार पुलिस ने केस दर्ज किया है.
RJD के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी बवाल शुरू हो गया है. उन्होंने इलेक्शन कमीशन को चेतावनी देते हुए कहा कि 2020 जैसा ‘कुकृत्य’ किया तो रिटर्निंग ऑफिसर ‘सुरक्षित’ बाहर नहीं आ पाएगा. उन्होंने कहा कि इस बार 2020 जैसी गड़बड़ी करने पर या तो हमारे उम्मीदवार बाहर आएंगे या वहां मौजूद रिटर्निंग ऑफिसर बाहर आ पाएंगे.
सुनील सिंह ने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मतगणना के दौरान कोई गड़बड़ी की तो यहां भी नेपाल जैसा दृश्य देखने को मिल सकता है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता आशंकित है, ऐसे में तमाम लोग सड़क पर उतर जाएंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सुनील सिंह ने कहा कि जिस तरह से बिहार चुनाव के दौरान रिटर्निंग अफसरों की पोस्टिंग की गई है, उससे जनता आशंकित है कि फिर बेईमानी होगी. ऐसे में अगर ऐसा हुआ तो नेपाल का दृश्य यहां पर भी देखने को मिलेगा.
इस बयान को लेकर पटना पुलिस के साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस बयान को समाज में वैमनस्य, घृणा और अशांति फैलाने की कोशिश बताया है. पटना साइबर थाना ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है.
बता दें कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मतगणना के दौरान गड़बड़ी की आशंका जता चुके हैं. बुधवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा था, ‘पूरा प्रयास किया जाएगा कि काउंटिंग को स्लो करवाया जाए. जहां घटनाएं होगी, वहां कोई कारवाई नहीं करवाएंंगे ये लोग लेकिन पूरे बिहार में मिलिट्री फ्लैग मार्च करवाएंंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








