पटना- बिहार चुनाव के नतीजे से पहले पटना नीतीश कुमार के पोस्टरों से पट गया है. जदयू कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक पोस्टर लगा है, जिस पर टाईगर अभी जिंदा है लिखा है.
पूर्व मंत्री रणजीत सिंह द्वारा लगवाये गए पोस्टर में यह भी लिखा है कि नीतीश कुमार दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, सवर्ण और अल्पसंख्यक सभी वर्गों के संरक्षक हैं.
जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टरों के जरिए साफ संदेश दिया है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे. सोशल मीडिया और आम लोगों के बीच यह पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि 11 नवंबर को दूसरे चरण के चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है.








