पटना- बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर 14 नवंबर को नतीजे आएंगे लेकिन उससे ही सभी दलों की ओर से जीत के दावे तेज हो गए हैं. जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने भी अपनी जीत का दावा किया है.
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह महुआ सीट से चुनाव जीत रहे हैं, इसमें कहीं कोई संशय नहीं है. तेज प्रताप ने कहा, “मैं महुआ सीट जीत रहा हूं. हम जश्न की तैयारी नहीं करते हैं. हम लोग काम की तैयारी करते हैं.
वहीं, एग्जिट पोल के अनुमान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता. उन्होंने कहा कि हम नहीं कह सकते कि 14 नवंबर को क्या होगा. देखते हैं क्या होता है. लेकिन महुआ से चुनाव मैं ही जीत रहा हूँ.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








