रोहतास- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होते ही नेता सुकून और राहत की तलाश में जुट गए. ऐसी ही एक तस्वीर सासाराम से आई जब राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पत्नी, परिवार और समर्थकों के साथ सड़क किनारे गोलगप्पा खाते हुए नजर आए. उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा, बेटे दीपक प्रकाश और पुत्रवधू के साथ रोहतास जिले के सासाराम के गौरक्षणी मोहल्ले में एक फुटपाथ ठेला के पास पहुंचे. उन्होंने खुद गोलगप्पा खाया और अपने साथ मौजूद समर्थकों को भी खिलाया.
वहां मौजूद लोगों के लिए यह नजारा किसी सरप्राइज से कम नहीं था- जब एक बड़े नेता ने आम लोगों की तरह सड़क किनारे खड़े होकर स्ट्रीट फूड का स्वाद लिया. बता दें इससे पहले भी उपेंद्र कुशवाहा को काराकाट क्षेत्र में कई बार सड़क किनारे चाय और समोसा खाते हुए देखा गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पिछले लोकसभा चुनाव के बाद भी वे अपनी पत्नी के साथ डेहरी-ऑन-सोन के थाना चौक पर गोलगप्पा खाते हुए नजर आए थे. चुनावी हलचल और लगातार रैलियों के बीच भी कुशवाहा अक्सर अपने सादगीपूर्ण अंदाज से सुर्खियां बटोरते रहे हैं. गौरतलब है कि उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा इस बार सासाराम विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं.








