डेस्क- दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी बंद रहेगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, सुरक्षा कारणों से 12 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा।
अन्य सभी स्टेशनों पर सामान्य रूप से सेवाएं जारी रहेंगी। यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। लाल किले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
दिल्ली मेट्रो की तरफ से भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी बंद रहेगा। अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से कार्यरत हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई. इस विस्फोट में 20 से अधिक लोग घायल भी हुए और कई वाहन जलकर खाक हो गए.
वहीं, घटना के बाद लाल किले में पर्यटकों के प्रवेश को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में दिल्ली के चीफ आर्कोलोजिस्ट डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि विस्फोट के बाद से पर्यटकों के लिए प्रवेश बंद कर दिया गया है।
घटना वाले क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं, हादसे वाली जगह को सील कर दिया गया है और लोगों को उस जगह पर प्रवेश करने से भी रोक दिया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








