अरवल- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है. इस बीच अरवल जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां चुनावी ड्यूटी पर तैनात शिक्षक अरविंद कुमार का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया।
अरविंद कुमार मध्य विद्यालय कल्याणपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में चुनाव प्रक्रिया में ड्यूटी पर तैनात थे। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
तत्काल स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने सभी जरूरी रिपोर्ट तैयार कर दी हैं। चुनाव आयोग ने भी इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








