डेस्क- राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुए शक्तिशाली विस्फोट ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है.
इस धमाके में बिहार के समस्तीपुर जिले के 22 वर्षीय युवक पंकज सहनी की भी मौत हो गई। पंकज दिल्ली में कैब चलाते थे और अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए स्टेशन जा रहे थे, तभी इस हादसे का शिकार हो गए.
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर फतेहपुर वार्ड संख्या-7 के रामबालक सहनी के पुत्र थे। पंकज की मौत से उनके परिवार में भारी मातम पसरा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद है और मृतकों के परिवारों को धैर्य बनाए रखने की शक्ति मिले। साथ ही उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।








