गोपालगंज- बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है, जहां पुलिस वैन की ठोकर से तीन लोगों के घायल होने के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बवाल किया है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस वैन में आग लगा दी है। इस घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची हैं और हालात को काबू में करने की कोशिश कर रही है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी पहुंचे हैं और गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। घटना नगर थाना के साधु चौक की है।
घटनास्थल पर गोपालगंज एसपी और एसडीपीओ समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। एसपी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं और लोगों से शांति की अपील कर रहेे हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








